Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक दिन में सबसे अधिक 26 पाॅजिटिव मिले, इनमें शिवपुर-चरचा के 23 मरीज, अब जिले में 233 केस

जिले में तीन दिन के भीतर कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अब तक सबसे अधिक एक दिन में 23 पाॅजिटिव केस जिले में मिले हैं। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन सक्ते में हैं।
लॉकडाउन लागू होने के बाद से यहां एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारियों को ही ड्यूटी आने-जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किराना, दूध, न्यूज पेपर पहुंचाने वालों को तय समय के लिए छूट दी गई है। जिले में बीते दो दिनों से कोरोना पाजिटिव संक्रमण का केंद्र चरचा काॅलरी बना हुआ है, जहां दो दिन में 29 कोरोना संक्रमण के पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर 6 दिन के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में पाॅजिटिव केस कम्युनिटी ट्रांसमिशन के कारण मिल रहे हैं। गुरुवार को शिवपुर-चरचा में 23, मनेंद्रगढ़ में 2 और बरबसपुर में 1 पाॅजिटिव केस सामने आया है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन में आने के बाद लोगों में दहशत तो है, लेकिन लापरवाही भी कम होती नहीं दिख रही है। गौरतलब है कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही यदि लोगों ने बाहर से आने वालों की समय पर जानकारी स्वास्थ्य विभाग या स्थानीय प्रशासन को नहीं दी, तो यह स्थित और भी भयानक हो जाएगी। यहां बता दें अगस्त के अंत तक 200 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या होने का अनुमान स्वास्थ्य विभाग लगा रहा है, लेकिन यह बिल्कुल उल्ट गया। अब तक एैसा लग रहा है कि अगस्त के अंत तक यह आंकड़ा 300 के पार हो जाएगा। इस स्थिति में जिले के कोविड अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की भी जगह नहीं रह जाएगी। दूसरी बड़ी समस्या कोरोना मरीज के इलाज के लिए इतनी बड़ी संख्या में डाॅक्टर समेत अन्य स्टाफ की भी कमी बनी हुई है।

जहां पॉजिटिव केस बढ़ेंगे वहां करेंगे लॉकडाउन
कलेक्टर एसएन राठौर ने बताया कि अभी एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू रहेगा। इसके अलावा शासन के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। जहां पाॅजिटिव केस बढ़ेंगे, वहां लॉकडाउन लागू किया जाएगा।

पाॅजिटिव केस मिलने की यह है सबसे बड़ी वजह
लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद भास्कर ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अब तक लगातार इस बात को लेकर अलर्ट किया था कि बार्डर ओपन करने से अन्य राज्यों के बड़े शहरों से आने वाले लोगों की जानकारी मिलने में देरी हो रही है। इसके चलते आने वालें दिनों में पाॅजिटिव केस के मामले बढ़ेंगे। बावजूद इसके बार्डर में लापरवाही बरती गई है। इसका नतीजा यह हुआ कि अन्य राज्यों से आने वाले लोग ही अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन की बड़ी वजह बन रहे हैं।

समीक्षा कर आगे की बनाएंगे रणनीति: अंबिका
संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव ने जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण केस के बारे में बताया कि इसकी समीक्षा कर आगे की रणनीति बनाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maximum 26 positives were found in a day, out of which 23 patients of Shivpur-Characha, now 233 cases in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hjXZuU
via IFTTT

No comments