Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिले में कोरोना के मरीज 1000 के पार, 67 नए केस मिले

कोरोना बेकाबू होते जा रहा और मंगलवार को जिले में इसका आंकड़ा 1003 पहुंच गया। मंगलवार को जिले में कुल 67 नए मरीज मिले हैं, जिसमें शहर के अलग-अलग हिस्से के 80 फीसदी मरीज हैं। सबसे खास बात यह है कि जिले का कोई भी ब्लाॅक अब कोरोना से अछूता नहीं रह गया है। अब तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें सबसे ज्यादा 776 मरीज अंबिकापुर शहर के हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। राहत की बात यह है कि मरीज भी ठीक होकर घर लौट रहे हैं, लेकिन अभी बीते सप्ताहभर से जितने मरीज मिल रहे हैं, उसकी तुलना में ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या काफी कम है। मंगलवार को जिले में सिर्फ 17 लोग ही ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं।

लखनपुर में 8 नए कोरोना संक्रमित मिलने से क्षेत्र में मच गया हड़कंप
लखनपुर|
नगर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत है। अलग-अलग तारीखों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटीपीसीआर मेथड सैंपल लेकर जांच के लिए अंबिकापुर भेजा था। 8 सितंबर को जांच रिपोर्ट आने के बाद वार्ड नंबर 1 झिंपुरीपारा में 4 पाॅजिटिव, वार्ड नंबर 7 में एक पॉजिटिव और लखनपुर सीएचसी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में 3, कुल 8 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद नगर सहित अासपास के गांव में हड़कंप है, जबकि सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 6 में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी, जिससे नगर में दहशत का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hdlmp4
via IFTTT

No comments