Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सुबह 8 से रात 8 बजे तक करा सकेंगे रिजर्वेशन

दुर्ग के लिए अंबिकापुर स्टेशन से ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में स्टेशन प्रबंधन को भी परेशानी हो रही है। कई यात्री बिना रिजर्वेशन के भी स्टेशन पहुंच रहे हैं, जिन्हें लौटाया जा रहा है।
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा करने दी जाएगी, जिनके पास टिकट होगा। वहीं रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन काउंटर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान यात्री अपना रिजर्वेशन करा सकेंगे। मालूम हो कि 5 सितंबर से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस को चुनिंदा स्टेशनों पर स्टॉपेज के साथ संचालन शुरू किया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रा करने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में प्रबंधन और यात्रियों को परेशानी हो रही है। स्टेशन प्रबंधक मनोज खलखो ने बताया कि जिन यात्रियों के पास पहले से ही सीट की बुकिंग का टिकट होगा, सिर्फ वही स्टेशन के अंदर प्रवेश कर पाएंगे। ट्रेन में सिर्फ स्लीपर और एसी कोच की ही सुविधा दी गई है। इस कारण जनरल टिकट नहीं मिलेंगे और न ही यात्रा कर पाएंगे। इसके साथ ही ट्रेन के अंदर टीसी को भी टिकट बनाने की सुविधा नहीं दी गई है।
इस कारण स्टेशन पर यात्रा करने के लिए सिर्फ वही यात्री आएं, जिनके पास पहले से ही सीट की बुकिंग हो। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि स्टेशन पर बुकिंग काउंटर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही खुला रहेगा। इस दौरान यात्रा करने के इच्छुक लोग रिजर्वेशन करा सकते हैं। इसके अलावा अन्य समय में स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने की सुविधा नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Reservations will be done from 8 am to 8 pm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33bAJtq
via IFTTT

No comments