Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

हजारों छात्रों से बलरामपुर में दाखिले के लिए लिया शुल्क, लेकिन स्कूलों ने नहीं दी रसीद

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के शासकीय 58 हाईस्कूल व 72 हायर सेकंडरी स्कूल में बिना शासन के दिशा-निर्देश के विद्यार्थियों को शासकीय शाला में प्रवेश के दौरान स्थानीय निधियां जैसे एएफ, पीबीएफ, स्काउट, रेडक्राॅस, शाला विकास शुल्क अधिकांश स्कूलों में ले लिया गया है, जबकि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा सत्र 2020-21 के लिए स्थानीय निधि शुल्क नहीं लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण वर्तमान में जिले के समस्त शिक्षण संस्थान बंद है। इसके कारण संयुक्त संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा विद्यार्थियों स्थानीय निधि शुल्क नहीं लेने के लिए दिशा-निर्देश 2 सितंबर को जारी किया गया, जबकि इसके पहले ही जिले के 74 हाईस्कूल और 58 हायर सेकंडरी स्कूल द्वारा बिना शासन के किसी दिशा-निर्देश के अधिकांश स्कूलों ने स्थानीय निधि शुल्क ले लिया है।

रसीद नहीं देना गलत, होगी कार्रवाई: डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी बी एक्का ने कहा कि आदेश के पहले ही स्कूलों द्वारा स्थानीय निधि शुल्क लिया गया था। आदेश आने के बाद सभी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं लिया गया शुल्क वापस कराया जाएगा। रसीद नहीं देना गलत है, इस पर कार्रवाई होगी।

फीस वापसी के लिए जारी नहीं हुए आदेश
शासन द्वारा स्थानीय निधि शुल्क नहीं लेने के दिशा-निर्देश के बाद भी अधिकांश हायर सेकंडरी स्कूल व हाईस्कूलों द्वारा स्थानीय निधि शुल्क लिए गए, लेकिन अब तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा फीस वापसी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35dDtZU
via IFTTT

No comments