Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मौत के बाद जांच में सराफा व्यापारी मिला संक्रमित, दूसरे दिन भी 100+ कोरोना केस

गुरूवार को शहर के एक सराफ व्यापारी की तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद जांच की गई तो कोरोना पॉजिटिव निकला। नरहरपुर में पदस्थ महिला तहसीलदार को भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार दिनों के लिए तहसील कार्यालय को सील कर दिया गया है। कांकेर थाने में फिर से 7 पॉजिटिव निकले। बुधवार को सर्वाधिक 113 मरीज मिले थे जिसके अगले दिन गुरूवार को एक बार फिर जिले में 100 का आंकड़ा पार हुआ तथा 135 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

दुर्गूकोंदल में 31 जवानों सहित मिले 34 पाॅजिटिव
दुर्गूकोंदल विकासखंड के हाहालद्दी सीएएफ कैंप में कोरोना विस्फोट हुआ जहां 25 जवान पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा कोड़ेकुर्से कैम्प में भी 6 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा हाहालद्दी, लोहत्तर तथा हाटकोंदल में भी एक एक पॉजिटिव पाए गए हैं।

अंतागढ़ ब्लॉक में कुल 25 पाॅजिटिव पाए गए
अंतागढ़ नगर में गुरूवार को 13 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एसएसबी कुहचे में 3 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं ग्राम हवेचुर में 3 के अलावा कौड़ोखगांव, कनेचूर, मंगता सालेभाट, ताड़ोकी तथा आमाकोट में एक एक पॉजिटिव पाए गए हैं।

कांकेर शहर में मिले 23 पाॅजिटिव, ब्लाॅक में कुल 34
शहर में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। गुरूवार को कांकेर शहर में 23 पॉजिटिव मिले। कांकेर थाना में पहली बार बुधवार को पॉजिटिव मिले थे। दूसरे दिन गुरूवार को भी यहां 7 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा झुनियापारा जहां लगातार पॉजिटिव मिल रहे हैं वहां एक बार फिर 6 पॉजिटिव मिले। लट्टीपारा में 3, अन्नपूर्णापारा में 3, आरईएस कालोनी में 2, महिला बाल विकास विभाग में 1, शीतलापारा में 1 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा कांकेर विकासखंड के ग्राम धनेलीकन्हार में 3, कन्हारपुरी में 2, बागोडार में 2, खपरापारा मं 2, कोड़ेजुंगा में 1, सिंगारभांट में 1 पॉजिटिव मिले।

भानुप्रतापपुर में मिले 13 पाॅजिटिव
नगर में गुरूवार को 5 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एसएसबी कैम्प कन्हारपुरी में 1 तथा एसएसबी कैम्प भीरागांव में 7 जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।

चारामा में पाए गए 4 पाॅजिटिव
गुरूवार को जिले में सबसे कम 4 पॉजिटिव चारामा विकासखंड में मिले। यहां चारामा नगर में 3 के अलावा जैसाकर्रा में एक पॉजिटिव मिला है।

मेडिकल काॅलेज जगदलपुर रेफर किया गया था
शहर के सराफा व्यापारी संजय गुप्ता 52 वर्ष सुबह दुकान जाने निकले थे। इसी दौरान अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच की गई तो व्यापारी की मौत हो चुकी थी। मौत के बाद कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की टीम की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। दो दिन पहले भी 22 सितंबर को शहर के शांतिनगर निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई थी। 19 सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल कांकेर लाया गया जहां तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल काॅलेज जगदलपुर रेफर किया गया था। उक्त मरीज को डायबिटिस, ब्लडप्रेशर की बीमारी के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। 22 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hw0Ynd
via IFTTT

No comments