Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फिर भी लापरवाही ऐसी कि खुलेआम घूम रहे कोरोना पॉजिटिव

बुधवार को नगर में 7 और ग्रामीण क्षेत्र में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हंै। पिछले एक सप्ताह में औसत प्रतिदिन 10 मरीज मिल रहे हैं। मरीजों के बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी धारा 144 लगाई है। फिर भी नगर में व्यासायियों एवं आम जनता द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
परिवार में कोरोना संक्रमित होने के बाद भी दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हंै। कुछ लोग तो दुकान खोलकर व्यवसाय भी संचालित कर रहे हैं। नगर पंचायत एवं स्थानीय प्रशासन इन मामलों में कड़ाई करता भी दिखाई नहीं दे रहा है, जिसका फायदा व्यवसायी और आम जनता उठा रहे हैं और जाने अंजाने में बीमारी को बढावा दे रहे हैं। जिन संक्रमित मरीजों को होमआईसोलशन में रखा गया है। उनके परिवार के सदस्यों को 17 दिनों तक घर पर ही रहने के राज्य शासन के निर्देश हैं, लेकिन इन लोगों को बाहर घूमते आसानी से देखा जा सकता है। वहीं प्रशासन के अधिकारी शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। नोडल कोरोना अधिकारी डॉ. इमरान खान ने थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Still negligence such that Corona positive is roaming freely


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FXp7CG
via IFTTT

No comments