Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रायगढ़ से मंदिर दर्शन करने आए थे 11 लोग महानदी में नहाने के दौरान एक डूब गया

चंद्रहासिनी मंदिर का दर्शन करने के लिए रायगढ़ से 11 युवकों की टीम चंद्रपुर आई थी। दर्शन करने से पहले सभी नहाने के लिए महानदी घाट गए। वहां सभी नहा रहे थे कि दो युवक संदीप जायसवाल और आशीष जायसवाल दूर चले गए तथा धार में डूबने लगे। युवकों ने भाग कर मछुआरों को जानकारी दी तो संदीप जायसवाल को तो मछ़ुआरों ने निकाल लिया लेकिन आशीष तेज धार में बह गया।
चंद्रपुर टीआई जीएस राजपूत के अनुसार रींवा के लोग रायगढ़ में ठेला लगाकर फल, पेठा, खजूर सहित अन्य सामान बेचने का व्यवसाय करते हैं। रविवार को वहां से 11 लोग एक साथ मंदिर का दर्शन करने के लिए चंद्रपुर आए थे। सभी जायसवाल हैं। मंदिर दर्शन करने से पहले सभी नहाने के लिए गए।

श्री राजपूत के अनुसार अधिकांश युवक घाट के पास ही नहा रहे थे कि संदीप जायसवाल (20) और आशीष जायसवाल (20) तैरते हुए आगे बढ़ गए। दोनों नदी की तेज धार में डूबने उतराने लगे। घाट के पास नहा रहे युवकों को दोनों के डूबने की आशंका हुई तो मछुआरों को बताया। युवकों को बचाने के लिए मछ़ुआरे नदी में पहुंचे तो संदीप जायसवाल दिख रहा था जिसे उन्होंने बाहर निकाला, जब तक वे वहां पहुंचे तब तक आशीष पानी में डूब गया था। अपने स्तर पर मछुआरों ने उसे भी तलाश करने की कोशिश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

जहां डूबा वहां करीब 40 फीट गहरी है महानदी
जिस जगह पर युवक के डूबने की घटना हुृई है वहां करीब 40 फीट पानी बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि वहां पर भंवर भी उठता है तथा नीचे पत्थर भी है। भंवर में भी कई बार लोग फंस जाते हैं फिर निकल पाना कठिन होता है। यदि पत्थर में जाकर फंस गया तब तलाशना और कठिन हो जाता है।

मानिकपुर से मंगाया गया बड़ा जाल
टीआई राजपूत के अनुसार मछ़ुआरों ने अपने स्तर पर प्रयास किया है, पर सुराग नहीं मिला। इसलिए सारंगढ़ थाना क्षेत्र के मानिकपुर से बड़ी जाली मंगाई गई है ताकि उसमें फंस सके। बराज वालों को भी सतर्क कर दिया गया है। अमूमन यहां पर डूबने वाले की डेड बॉडी 12 से 15 घंटे के बीच बराज तक पहुंचती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 people who came to visit the temple from Raigad drowned during a bath in Mahanadi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33swJ7J
via IFTTT

No comments