Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

बिच्छू के डंक मारने से मासूम की मौत

शनिवार की रात टायलेट गई सात साल की मासूम को बिच्छू ने डंक मार दिया। इसकी जानकारी उसने घरवालों को दी। देर रात उसे इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ लेकर आए। यहां पहुंचते तक रात के साढ़े बारह से अधिक हो गए थे। जब तक उसका इलाज शुरू हो पाता। इससे मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पामगढ़ थाना के हेड कांस्टेबल राजकुमार चंद्रा ने बताया कि राहौद के सूरज निर्मलकर की बेटी संजना निर्मलकर (7) को रात करीब 11.30 बजे पेट में दर्द होने पर उसने टॉयलेट जाने के लिए कहा। उसकी मां उसे लेकर टॉयलेट गई। वहां से आने के बाद संजना ने मां को बताया कि उसकी दाएं जांघ में कीड़े ने काटा है। बच्ची को कीड़ा काटने पर घर के लोग चिंतित हो गए। इसके बाद उस जगह पर जाकर देखा तो वहां पर एक बिच्छू था। घर वालों ने बिच्छू को मार भी दिया। इसके बाद इलाज के लिए नगर के प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए लेकिन रात होने के कारण वहां दरवाजा नहीं खुला।

फिर आनन फानन में मासूम को लेकर पामगढ़ के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचते तक रात के लगभग 1 बज गए थे। अस्पताल का स्टाफ सोया था। इसी दौरान पामगढ़ के उपसरपंच पति दिनेश खरे किसी काम से हॉस्पिटल पहुंचे हुए थे। उन्होंने परेशान लोगों को देखा तो अस्पताल स्टाफ की खोज शुरू हुई। अस्पताल के स्टॉफ के लोग जागे फिर इलाज शुरू किया गया, तब तक मासूम की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Innocent death due to scorpion sting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hAyhC1
via IFTTT

No comments