Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

छात्रों को 14 तक स्कूल में जमा करने होंगे दस्तावेज

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले की सभी स्कूलें बंद है। हाल ही में जिले की हाईस्कूलों तथा हायरसेकेंड्री स्कूलों को एक आदेश मिला जिसके अनुसार कक्षा 9वीं से 12वीं में इस वर्ष पढऩे वाले सभी छात्रों से गत वर्ष की अंकसूची, पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर लेकर अंतिम सूची बनाकर शिक्षा विभाग को भेजना है। शहरों में रहने वाले छात्रों को तो स्कूल प्रबंधन ने मोबाइल पर सूचना दी जिससे वे स्कूलों में पहुंच दस्तावेज जमा कर रहे हैं लेकिन अंदरुनी गांवों में नेटवर्क की समस्या के कारण छात्रों को स्कूल प्रबंधन सूचना नहीं दे पा रहा है जिससे वहां से छात्र औपचारिकता पूरी करने नहीं पहुंच पा रहे हैं।
जिले के हाईस्कूलों तथा हायरसेकेंड्री में पढऩे वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की प्रवेश सूची शिक्षा विभाग ने 15 सितंबर तक जमा करने आदेश जारी किया है। स्कूल प्रबंधन ने इसके लिए छात्रों को 14 सिंतबर तक स्कूलों में पहुंच गत साल की अंकसूची, पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने के साथ हस्ताक्षर करने बुलवाया है। स्कूलें बंद होने के कारण हास्टलों में रहने वाले छात्रों के अलावा अंदरूनी गांव से शहर पहुंच पढऩे वाले छात्र अपने गांव लौट गए हैं। एसे छात्रों को स्कूल प्रबंधन सूचना नहीं दे पा रहा है क्योंकि अंदरूनी गांवों में नेटवर्क की समस्या के कारण मोबाईल नहीं लग रहे हैं। औपचारिकता पुरी करने मात्र तीन दिनों का समय शेष है और अब तक की स्थिति में केवल 50 प्रतिशत ही छात्र स्कूलों में पहुंच दस्तावेज जमा करा पाए हंै। गोविंदपुर पंडित विष्णुप्रसाद भारती स्कूल में 9वी में 65, 10वी में 135, 11वीं 52 व 12वीं में 70 छात्र-छात्राएं हैं लेकिन अभी तक केवल 50 प्रतिशत छात्र ही स्कूलों में पहुंच पाए हैं। शहर के लट्टीपारा कन्या शाला में तो 25 प्रतिशत छात्राएं दस्तावेज जमा करने नहीं पहुंच पाई है।

छात्रावास की छात्राएं लौट चुकी हैं गांव
शहर के लिट्टीपारा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सविता पोया ने कहा कि स्कूल की बहुत सी छात्राएं हास्टल में रहती थी जो स्कूल बंद होने की वजह से अपने गांव लौट गई हैं। छात्राएं अंदरुनी गांव की रहने वाली हैं जिसके चलते उनके मोबाइल नहीं लग पाने से सूचना देना संभव नहीं हो पा रहा हैै। गोविंदपुर शासकीय पंडित विष्णु प्रसाद भारती हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य आरकेएस ठाकुर ने कहा 14 सितंबर तक छात्रों को स्कूल पहुंच फोटो के साथ पुरानी कक्षाओं की अंकसूची जमाकर हस्ताक्षकर करना है। फोन कर छात्रों को बुलाया जा रहा है। जिन छात्रों के फोन नहीं लग रहे हैं उन्हें सूचना देने में परेशानी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k6AE0X
via IFTTT

No comments