Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी बंद, पेट्रोल में छह माह में 16.17 रु. लीटर का इजाफा... डीजल 81.35 लीटर पहुंचा

लॉकडाउन में सोने चांदी के साथ अगर कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी तो वह है पेट्रोल-डीजल। सोने चांदी की कीमतों में इजाफा होना रूक गया है, लेकिन ईंधन की कीमतों में आग लगी हुई है। अापकाे यह भी जान लेना चाहिए कि जिस सिलेंडर की सब्सिडी खाते में आ रही थी वह अप्रैल से बंद हो चुकी है। अगर वास्तविकता का पता न हो तो अपना बैंक खाता चैक करें। 150 रुपए से लेकर 300 रुपए तक सब्सिडी आम उपभोक्ता के खाते में आती थी, लेकिन अब नहीं आ रहे हैं। गैस एजेंसी संचालकों की माने तो उपभोक्ता आता है जानकारी लेता है कि सब्सिडी क्यों बंद कर दी है? सभी को बता बताकर परेशान हो चुके है कि हमारे यहां से किसी तरह की परेशानी नहीं है। सरकार ने ही सब्सिडी बंद कर रखी है इसलिए खाते में पैसा नहीं आ रहा है।

नाै महीने में सिर्फ चार महीने ही सब्सिडी आई...2020 के 9 महीने बीत चुके हैं। इसमें अभी तक सिर्फ 4 महीने ही सब्सिडी खाते में आई है। इसके बाद बिना किसी घोषणा के सब्सिडी को बंद कर दिया है। अप्रैल से लेकर सितंबर तक किसी उपभोक्ता के खाते में पैसा नहीं आया है। सबसे अधिक सिलेंडर की कीमत फरवरी महीने में थी जब एक सिलेंडर ही 863.50 रुपए का आता था। इस समय सब्सिडी भी 278.14 रुपए थी। लेकिन मई कीमत सबसे कम हो गई। यहीं से सब्सिडी आना बंद हो गई। भाग्यलक्ष्मी गैस एजेंसी के संचालक सीताराम खोईवाल ने बताया कि आगे पता किया तो जानकारी मिली कि सिलेंडर की कीमत न्यूनतम 500-600 ही है। ऐसे में पहले ही सिलेंडर की रेट इतनी कम है इसलिए सब्सिडी खाते में नहीं डाली जा रही है।

महीना सिलेंडर सब्सिडी

जनवरी 719.50 रु. 145 रु.
फऱवरी 863.50 278.14
मार्च 811 218.14
अप्रैल 749.50 149.57
मई 599.50 --
जून 611 --
जुलाई 614.50 --
अगस्त 614.50 --
सितंबर 614.50 --

देश का सबसे महंगा डीजल खरीद रहे हम, 90 रु. लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पेट्रोल, 6 माह में 16.17रु. बढ़ोतरी

आपको जानकार थोड़ा सा धक्का लगेगा और गुस्सा भी आएगा कि राजस्थान में डीजल की सर्वाधिक कीमतें क्यों है। क्यों सरकार टैक्स की कमी करके लोगों को राहत नहीं पहुंचा रही है। भीलवाड़ा पेट्रोल डीलर्स सोसायटी के पूर्व सचिव मनीष काबरा ने बताया कि राजस्थान में डीजल की कीमत 81.35 रुपए प्रति लीटर है। जबकि कश्मीर में 75.59रुपए, केरल में 77.57रुपए, असम में 69.48 रुपए, गुजरात में 77.69रुपए लीटर है।

अब एक लीटर पेट्रोल भराने जाते है तो 100रुपए का नोट देने पर दस रुपए ही हाथ में आते हैं। ऐसा एक दो दिन से नहीं बल्कि 21 अगस्त से हो रहा है जब पेट्रोल के दाम 89.03 रु. पर पहुंच गए थे। दाम में और अधिक इजाफा होकर एक सितंबर को 89.98 रुपए पर पहुंच गए। यानी 90 रु. में सिर्फ 2 पैसे ही कम रह गए। शनिवार को यहीं दाम थे। 21 मार्च से लेकर अब तक 6 माह में पेट्रोल में 16.17रुपए लीटर, डीजल 13.79 रु. लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HkxQzj
via IFTTT

No comments