Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आरएएस महेंद्र प्रताप का टेरिटोरियल आर्मी में चयन

राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2011 बैच के अफसर और बाड़मेर के गिराब गांव के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह का चयन टेरिटोरियल आर्मी में हुआ है। महेंद्र प्रताप राज्य के ऐसे पहले आरएएस अफसर है, जिनका टेरिटोरियल आर्मी में चयन हुआ है। टेरिटोरियल आर्मी में उनका चयन लेफ्टिनेंट के पद पर किया जाएगा।

वह दस महीने राज्य सरकार में और दो महीने टेरिटोरियल आर्मी में सेवाएं देंगे। महेंद्र प्रताप सिंह की ट्रेनिंग देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए ) में होगी। कार्मिक विभाग ने टेटिटोरियल आर्मी की परीक्षा देने के लिए उन्हें 20 सितंबर को एनओसी दिया था। इस परीक्षा में लगभग 1.5 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए थे।

चार लेयर की अलग-अलग हुई परीक्षा के बाद केवल 25 लोगों का चयन किया गया, जिसमें 12 पुरुष और 13 महिला शामिल है। वह अभी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनान है। टेरिटोरियल आर्मी में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव जैसे दिग्गजों का हो चुका है। महेंद्र प्रताप सिंह राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के सचिव भी है। भाजपा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के प्राइवेट सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RAS Mahendra Pratap selected in Territorial Army


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mEChos
via IFTTT

No comments