171 नए केस, केशकाल में होम आइसोलेट 80 साल के बुजुर्ग की कोरोना से हुई मौत
कोरोना पॉजिटिव 80 साल के एक बुजुर्ग की मौत होम क्वारेंटाइन के दौरान हो गई है। घटना कोंडागांव जिले के केशकाल की है यहां सोमवार को मस्जिदपारा इलाके में रहने वाले एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दम तोड़ दिया है। बुजुर्ग और उनके परिवार के अन्य कुछ सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि दो दिनों पहले ही हुई थी। बुजुर्ग समेत परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल जाने से मना करते हुए होम क्वारेंटाइन में ही रहने की बात की थी।
सूत्र बता रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बुजुर्ग को हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की सलाह भी दी थी लेकिन परिवार के सदस्यों ने यह कहते हुए इस बात को नकार दिया था कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहेंगे और आपस में सभी एक-दूसरे की देखभाल कर लेंगे। इसके अलावा हॉस्पिटल नहीं जाने के संबंध में एक लिखित सहमति भी परिवार के सदस्यों ने स्थानीय बीएमओ को दी थी। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव होने से पहले से ही बुजुर्ग की सेहत कुछ खराब थी। कोंडागांव जिले में कोरोना से यह पहली मौत है। अब तक जिले में 421 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। कोंडागांव डीपीएम सोनल ध्रुव ने बताया कि बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव थे और होम क्वारेंटाइन में उनकी मौत हो गई।
मरीजों के साथ अफसरों का बनेगा वाट्सएप ग्रुप
कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का मॉनिटरिंग के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें कोविड सेंटर धरमपुरा, बकावंड के ज़िम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों और कोरोना मरीजों को जोड़ा है। इसका उद्देश्य शिकायतों को सुलझाने के लिए किया गया है। सभी शिकायतों की सीधे मॉनीटरिंग जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं अपर कलेक्टर अरविंद एक्का करेंगे। होम आइसोलेट मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए पुनः सर्वेक्षण दल को 48 वार्ड में तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में संदिग्ध लोगों की जांच के लिए 4 टीम बनाई गई है। कोरोना मरीज के संपर्क में आने वालों की मदद के लिए कोविड नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नम्बर 07806094241 या दूरभाष क्रमांक 07782-222281 पर जरूर दें।
महिला के शव का हुआ अंतिम संस्कार
1 दिन पहले कोरोना से जान गंवा चुकी जगदलपुर की महिला का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। इधर धरमपुरा की 1 महिला की 2 दिन पहले मौत हुई जो सोमवार को आई रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सबसे ज्यादा 51 मरीज सुकमा जिले से मिले
संभाग में सोमवार को कोरोना के कुल 171 नए मरीज मिले। जिसमें सुकमा से 51, बीजापुुर से 27, नारायणपुर से 14, दंतेवाड़ा से 19, कोंडागांव से 12, कांकेर से 16 और बस्तर जिले से 32 मरीज मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EYLYgQ
via IFTTT
No comments