.एलायंस एयर ने की घोषणा 21 सितंबर को जगदलपुर से शुरू होगी उड़ान
जगदलपुर से बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा की शुरुआत अब 21 सितंबर से होगी। इसके लिए एलायंस एयर ने अधिकृत रूप से जानकारी दी है। बताया जाता है कि लंबे समय से चल रही उहापोह के बाद अब एलायंस एयर ने हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद जगदलपुर से हैदराबाद और जगदलपुर से रायपुर के बीच हवाई सेवा शुरू होगी।
इससे पहले कई बार हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश की जाती रही, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आड़े आती रही और उड़ान की तारीख टलती रही। इसके बाद एलायंस एयर ने घोषणा करते हुए जगदलपुर से 21 सितंबर से उड़ान शुरू करने की बात कही है। एलायंस एयर के जगदलपुर स्टेशन इंचार्ज पवन शर्मा ने बताया कि 21 सितंबर से जगदलपुर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
हैदराबाद से सुबह 9 बजे उड़ान भरेगा विमान
जगदलपुर से शुरू होने वाली हवाई सेवा के तहत पहली उड़ान 21 सितंबर को होगी। इसके तहत 70 सीटर एटीआर 72 विमान का संचालन एलायंस एयर कर रहा है। फ्लाइट हैदराबाद से जगदलपुर और जगदलपुर से रायपुर जाकर इसी क्रम में वापस भी आएगी। हैदराबाद से फ्लाइट सुबह 9 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरेगी, जिसके बाद विमान 10.25 बजे जगदलपुर विमानतल पहुंचेगा। सुबह 10.55 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरने के बाद विमान दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे विमान रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होकर दोपहर 1.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगा और जगदलपुर से दोपहर 2.05 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होकर फ्लाइट दोपहर 3.40 बजे हैदराबाद में लैंड होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/339pW2D
via IFTTT
No comments