Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नियमितीकरण की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, 19 को करेंगे हड़ताल

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम संघ की ओर से ब्लॉक के सभी संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
सभी ने बताया कि वह पिछले 10 साल से काम कर रहे हैं और सरकार ने उन्हें नियमित नहीं किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर शासन ने अब तक कोई भी सकारात्मक रुझान नहीं दिखाया है। कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा के बाद भी शासन की इस उपेक्षा से नाराज होकर राज्य में सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में निराशा और गुस्सा है। संघ के प्रांत अध्यक्ष और ऑल इंडिया एनएचएम कर्मचारी संघ के महासचिव हेमन्त सिन्हा ने 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इसी क्रम में विरोध स्वरूप सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर अपना काम किया और विरोध दर्ज कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demonstration done on black bandage demanding regularization, to strike on 19th


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33i1axH
via IFTTT

No comments