Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीज अब स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से फोन पर ले सकेंगे सलाह

होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों के लिए शासन से नई गाइड लाइन जारी होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग में मेयर डाॅ. अजय तिर्की की अध्यक्षता में कंट्रोल रूम की समीक्षा हुई।
बैठक में कंट्रोल रूम से मरीजों की मिलने वाली सुविधा पर चर्चा हुई। इसके तहत मरीजों को अब फोन पर निशुल्क सुविधा मिलना है। बैठक में सीएचएचओ डाॅ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि अब होम आइसोलेशन वाले मरीज स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम में फोन कर अपने इलाज के बारे में जरूरी सलाह ले सकेंगे। इसके साथ वे अपनी रोज की रिपोर्ट भी बताएंगे। कंट्रोल रूम में मेडिकल टीम रहेगी। दिक्कत होने पर मरीज फोन पर ही कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग उसकी मदद करेगा। हालांकि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को इसके लिए बनाए गए अन्य नियमों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। अब तक जिले में 231 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में जा चुके हैं, जिसमें 127 स्वस्थ हो चुके हैं। बैठक में कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, डीपीएम डाॅ. पुष्पेंद्र राम, डाॅ. अमीन फिरदौसी सहित अन्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona patients living in home isolation will now be able to take advice on the phone from the control room of the health department


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Fpdfc8
via IFTTT

No comments