Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

शहर समेत जिले में 51 नए कोरोना संक्रमित मिले

कोरोना अब तेजी से बढ़ रहा है और शहर सहित जिले में रोज बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को जिले में 51 नए मरीज सामने आए। इनमें दो उदयपुर ब्लाॅक के रहने वाले हैं और बाकी के 49 केस अंबिकापुर शहर के अलग-अलग इलाके से हैं।
इससे अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस की संख्या 1054 पहुंच गई है। यहां बता दें कि बीते दो दिनों में 118 मरीज मिले हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या अब चिंताजनक होती जा रही है। जिस रफ्तार में मरीज बढ़ रहे हैं, उस रफ्तार से ठीक होने वालों की संख्या काफी कम है। बुधवार को ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या सिर्फ 17 है।

बलरामपुर में फिर मिले 14 नए पॉजिटिव केस, 463 केस
राजपुर| बलरामपुर जिले में बुधवार को 14 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 463 पहुंच गई है। राजपुर में 3, रामानुजगंज में 3, कुसमी में 2 और वाड्रफनगर में 6 पॉजिटिव केस मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 463, डिस्चार्ज 7, स्वस्थ 288, एक्टिव केस 161 हो गए हैं। जिले में मंगलवार को भी 25 नए पॉजिटिव केस मिले थे। बलरामपुर में 2, वाड्रफनगर में 9, कुसमी में 6, राजपुर में 5 और शंकरगढ़ में 3 केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। राजपुर में दो दिनों में पॉजिटिव संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है। सभी को इलाज के लिए कोविड हॉस्पिटल पाॅलिटेक्निक काॅलेज आरागाही भेजा गया था। संपर्क में आए 20 लोगों का सैंपल जांच के लिए कोविड अस्पताल अंबिकापुर भेजा था। दंपती के संपर्क में आए 17 वर्षीय बेटी और 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं। बघिमा गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। राजपुर के बूढ़ाबगीचा में 1, लडुआ में 2 और चौरा में 2 पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं। 200 मीटर तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया। बुधवार को 30 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। मौके पर एसडीएम आरएस लाल, तहसीलदार सुरेश रॉय, बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की, डॉ. अवधेश साहू, स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।

कोरोना संक्रमित की मेडिकल काॅलेज में मौत
कोरोना से मेडिकल काॅलेज अस्पताल में मौतों का आंकड़ा भी अब बढ़ने लगा है। इससे कोरोना से अस्पताल में मौतों की संख्या अब 5 हो गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कोरिया जिले के चरचा निवासी 40 वर्षीय युवक को अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने से कोविड आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक को बुखार की शिकायत पर यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। जांच में उसकी रिपोर्ट काेरोना पाॅजिटिव आई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GLcz1k
via IFTTT

No comments