Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

ग्राम पासल में 3 माह से सोलर पंप खराब पीने के पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

जिले के ओडगी ब्लॉक स्थित चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पासल के उरांव पारा में सोलर पंप 3 महीने से खराब है।
इसकी जानकारी क्रेडा विभाग के अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक सुधार नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीण पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 3 महीने पहले सोलर पंप खराब हो गया। इसके बाद से इसका सुधार नहीं कराया गया है। वहीं बरसात के दिनों में कुएं या नदी का पानी पीने के लिए ग्रामीण मजबूर हो रहे हैं। जहां एक और बरसात के दिनों में कुआं और नदी में खराब पानी आ रहा है। इससे बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। इसके बावजूद अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी क्रेडा विभाग के टेक्नीशियन सहित जिला प्रभारी को दी गई है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि तत्काल ठीक कर दिया जा रहा है। लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी सुधार नहीं किया गया। पासल सरपंच रवि ने मांग की है कि तत्काल जिला प्रशासन व क्रेडा विभाग अधिकारी सोलर पंप को सही कराएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers wandering for 3 months in solar pump for drinking water


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hdnxJy
via IFTTT

No comments