Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

2 साल बाद फिर से फ्लाइट शुरू, पहले दिन 115 ने की यात्रा

जगदलपुर की बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा का सोमवार को सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंंसिंग से शुभारंभ किया। हैदराबाद से जगदलपुर, जगदलपुर से रायपुर, रायपुर से जगदलपुर और फिर जगदलपुर से हैदराबाद तक उड़ान शुरू होने के पहले दिन कुल 115 यात्रियों ने यात्रा की। इसमें हैदराबाद से जगदलपुर 18 लोग आए जिसमें 12 यात्री जगदलपुर में उतर गए और 6 रायपुर गए। इसके बाद जगदलपुर से रायपुर जाने वाले 32 यात्रियों के साथ कुल 38 यात्री रायपुर पहुंचे। वापसी में रायपुर से 24 यात्री जगदलपुर और 15 हैदराबाद जाने बैठे। जगदलपुर से हैदराबाद जाने 20 यात्रियों ने पहले दिन हवाई यात्रा की।

केंद्रीय मंत्री भी शामिल : वीसी में नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह, राजस्व मंत्री जयसिंह, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, वनमंत्री मो. अकबर, शहरी विकास मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, सांसद दीपक बैज शामिल रहे।

एयरपोर्ट का नाम माईं दंतेश्वरी: विमानतल का नाम मां दंतेश्वरी के नाम पर करते हुए मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर के नाम की घोषणा सोमवार को सीएम भूपेश ने की। बस्तर की आराध्य देवी माईं दंतेश्वरी के नाम पर एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग की जाती रही, जिस पर सीएम ने मुहर भी लगा दी।

संभागभर से आए लोग: एयरपोर्ट में लखेश्वर बघेल, रेखचंद जैन, चंदन कश्यप, राजमन बेंजाम, एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर अमृत कुमार खलखो, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी दीपक झा, सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल, सहायक कलेक्टर रेना जमील सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Flight resumed after 2 years, journey on day 115


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZYdfqP
via IFTTT

No comments