Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मेडिकल कॉलेज में 2 दिन में 200 ऑक्सीजन बेड बढ़ाए जाएंगे

मेडिकल कॉलेज व शहर के अन्य अस्पतालों में 2 दिन में 200 ऑक्सीजन बेड और बढ़ाए जाएं। यह बात मंगलवार को प्रमुख चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव अखिल अरोड़ा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहीं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेने वाले मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि मीटिंग में प्रमुख चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव को बताया गया कि कोटा मेडिकल कॉलेज में अभी 330 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है।

रेलवे अस्पताल में भी बेड लेने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को डॉ. गिरीश वर्मा, डॉ. नीलेश जैन व डॉ. ऊषा दरिया की टीम रेलवे अस्पताल भेजी जाएगी। टीम की रिपोर्ट के बाद वहां मरीजों को भर्ती किए जाने का काम शुरू होगा। नए अस्पताल में 260 सिलेंडर का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट भी तैयार किया जाएगा। इससे 60 बेड की जरूरत पूरी होगी। अभी पाइपलाइन फिटिंग का काम चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FUVm5t
via IFTTT

No comments