बिना मास्क वाले ग्राहकों को दुकानदार नहीं देंगे सामान
व्यापार महासंघ ने कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए सभी व्यापारियों एवं उद्यमियों से अपील की है कि आमजन की लापरवाही को रोकने के लिए अब बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को प्रतिष्ठान में प्रवेश नहीं देंगे। ना ही उसे सामान देंगे। इसके बिना काेराेना काे राेकना बहुत मुश्किल हाेगा। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी पालना करें।
कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन, महासचिव अशोक माहेश्वरी ने महासंघ के सभी 150 व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्रों में इसके लिए निगरानी टीम का गठन करें। सख्ती के साथ इसकी पालना करवाएं। साथ ही वह टीम बाजारों में बिना मास्क के घूम रहे आमजन और ग्राहकों को सन्देश देकर मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंस के लिए प्रेरित करें।
कोटा व्यापार महासंघ ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना के बयान को गंभीरता से लेते हुए जनहित में लोगों से अपील की है कि अपना ख्याल खुद रखें। शहर की अधिकतर आबादी संकरे इलाकों में रहती है। वहां पर मोहल्लेवार सतर्कता समितियों के गठन से लापरवाही बरतने वालों को समझाईश के माध्यम से जन जागृति अभियान चलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mKGya8
via IFTTT
No comments