264 नए केस, सबसे ज्यादा 59 सुकमा से ओडिशा से आई महिला की मेकॉज में मौत
बस्तर संभाग से सोमवार को 264 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 59 नए संक्रमित सुकमा जिले से मिले हैं। इसके अलावा कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 35, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 38, कांकेर से 43 और बस्तर जिले से 25 नए संक्रमित मिले हैं।
मेडिकल कॉलेज में ओडिशा के कोटपाड़ से आई एक महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत से पहले उसमें जो लक्षण देखे गए थे वो कोरोना के लक्षण थे। ऐसे में महिला की मौत के बाद उसे कोरोना सस्पेक्टेड मानते हुए उसके शव को मेकॉज में सुरक्षित रख लिया गया है और अब उसकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इधर सोमवार को दो कोरोना मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार करवाया गया है।
बस्तर जिले में 20 मौत, संभाग में सबसे ज्यादा
इधर कोरोना संक्रमणकाल की शुरुआत से लेकर अब तक संभाग में 45 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें बस्तर जिले में हुई हैं यहां 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा कांकेर में 11, बीजापुर में 6, दंतेवाड़ा 4 और सुकमा में 2 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है नारायणपुर में अभी तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। बस्तर में जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 18 ऐसे लोग हैं जिनकी उम्र 50 के पार थी।
निजी लैब में भी जांच करवा सकेंगे, दाम तय नहीं
जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए अब निजी लैबों को भी कोरोना जांच के लिए अधिकृत कर दिया गया है हालांकि अभी जांच के लिए दाम तय करने पर निर्णय नहीं हुआ है। एक-दो दिन रकम तय कर दी जाएगी। कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल जगदलपुर, जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के फीवर क्लीनिक मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग और क्लीनिक व समस्त ब्लॉक में भी फीवर क्लीनिक की स्थापना की गई है जहां कोविड-19 से संबंधित जांच की जा रही है। अब शहर के दीपक पैथोलॉजी सेंटर, डॉ. चिखलीकर स्केन व पैथॉलाजी, स्वदेश लैब यूवी डायग्नोस्टिक पाइंट को सैंपल स्क्रीनिंग सेंटर के लिए अधिकृत किया गया है जो कि एक सप्ताह में तैयारी कर सेवाएं देंगे। इन स्थानों पर कोविड-19 की जांच करवाई जा सकती है।
रेडक्रॉस ने दी 20 लाख की प्रोत्साहन राशि
कलेक्टर और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रजत बंसल ने कोरोना वायरस के नियंत्रण उपायों के लिए मेडिकल काॅलेज जगदलपुर व सीएमएचओ को ब्लड सेंपल कलेक्शन व टेस्ट के लिए 10-10 लाख प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। रेडक्राॅस फंड से दी गई इस राशि को डाॅक्टर, टेक्नीशियन, एम्बुलेंस चालक सहित पूरे टीम के सदस्यों को वेतन के अतिरिक्त दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32vJsaQ
via IFTTT
No comments