Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

एक क्विंटल गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार, दो आरोपी भागे

नगरनार पुलिस ने फिर एक क्विटल गांजा पकड़ा हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई हैं। मामले में खास बात यह कि पुलिस ने जब गांजे से भरी गाड़ी को रोका था उस दौरान गाड़ी में 5 लोग सवार थे लेकिन दो लोग भागने में सफल हो गए। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेदंले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा सें गांजा लेकर निकले हैं। इसके बाद आमागुड़ा के पास तलाशी अभियान शुरू की गई। काले रंग की स्कार्पियों को रुकवाया गया तो इसमें सवार लोग भागने लगे। दो भागने में सफल हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर इसमें से 10 अलग-अलग बंडल में भरा एक क्विटल गांजा निकला। मौके से पकड़े गए तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले है और इनका नाम अच्छेलाल वर्मा, इंताज शाह, मोहम्मद इकलाख खान हैं।

उत्तर प्रदेश में तीन गुना ज्यादा दाम पर बेचते हैं
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वे सभी उत्तरप्रदेश के अलग-अलग शहरों में इस गांजे को खपाने वाले थे। युपी में इस गांजे की कीमत तीन गुना हो जाती हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में नगरनार पुलिस ने 90 लाख रुपए से ज्यादा कीमत का गांजा पकड़ने में सफलता हासिल की हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One quintal hemp seized, 3 arrested, two accused escaped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E0WPWR
via IFTTT

No comments