Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सरगुजा में अलग-अलग जगह कोरोना के 28 नए केस मिले

कोरोना बेकाबू होते जा रहा है और रोज दहाई के अंक में नए केस मिल रहे हैं। बुधवार को शहर सहित जिले में अलग-अलग जगह से कोरोना पाॅजिटिव 28 केस सामने आए हैं।
इनमें से 13 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार की देर रात तो 15 लोगों की रिपोर्ट बुधवार को शाम तक आई। इससे अब तक पाॅजिटिव मिले केस की संख्या बढ़कर 741 हो गई। लगातार संख्या बढ़ने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं, लेकिन उससे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। इससे अस्पतालों में जगह की कमी होने लगी है। अलग-अलग जगह 267 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें कुछ घर में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। इस बीच बुधवार को 39 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 468 पहुंच गई है। इधर शहरी इलाकों में अब सोशल डिस्टेंसिंग कम होती जा रही है। लोग बेधड़क बाहर निकल रहे हैं। संक्रमण फैलने की यह एक बड़ी वजह बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YZIEsq
via IFTTT

No comments