Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डिस्कवरी चैनल देख सत्यम बना स्नेक कैचर, 3 महीने में बिना ट्रेनिंग पकड़ चुका 100 सांप, कोबरा का इलाज भी किया

अंबिकापुर में एक छात्र सत्यम दुबे डिस्कवरी चैनल देखकर स्नेक कैचर बन गया। वह 3 महीने में सौ से अधिक सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ चुका है। अब वह कोबरा, अहिराज और करैत जैसे खतरनाक सांप आसानी से पकड़ लेता है।
उसका कहना है कि बचपन से ही जंगली जीवों से उसे लगाव था। यहां सांपों की अधिकता होने के कारण उन्हें पकड़ने का प्लान बनाया। एक बार रेस्क्यू करने पहुंचा तो लोगों ने काेबरा सांप काे घायल कर दिया था। मौत होने की आशंका के चलते काेबरा काे घर ले आया और इलाज के बाद जंगल में छोड़ा। हालांकि परिवार के लोगों को पता चला तो डर के कारणा घर में सांप लाने का विरोध किया। इसके बाद से वह सांप घर नहीं लाता है। लॉ स्टूडेंट मिशन चौक निवासी सत्यम दुबे ने बताया कि बचपन में वह गांव में रहता था। इस दाैरान डिस्कवरी चैनल देखता था। तब से उसे डिस्कवरी में दिखाए जाने वाले साहसिक काम करने का मन हाेता था। इस बीच उसके एक परिचित के यहां सांप घुस गया। उसे पता चला तो पहली बार सांप पकड़ा। इसके बाद आसपास में जब भी किसी के घर सांप निकलता ताे लोग उसे बुलाने लगे। इस बीच पढ़ाई के लिए रायपुर गया तो वहां ऐसा मौका नहीं मिला। अब अंबिकापुर और जिले में 3 माह में 100 से अधिक सांपों को पकड़ चुका है। कहा यहां पाए जाने वाले 80 फीसदी सर्प जहर वाले नहीं होते हैं।

तरीका: स्टीक से पकड़ता है सांप
सत्यम ने बताया कि वह हाकी वाले स्टीक से सांप को पकड़ता है। जहरीले सांप को पकड़ने में खतरा तो होता है लेकिन पकड़ने में आनंद आता है। बताया कि डीएफओ से मुलाकात कर एन्टी स्नैक वेनम की किट देने की मांग की है, ताकि रेस्क्यू करते वक्त सांप डस ले तो वह काम आए।

सांप पकड़ने के लिए नहीं लेता है पैसे
सत्यम दुबे ने बताया कि उनके पास रोज दो चार फोन आ रहे हैं। रोज सांप पकड़ रहे हैं। कोई भी सांप को न मारे उसके नम्बर 9074123714 में काल कर बुला सकते हैं। उसे अब तो 112 वाले भी जरूरत पड़ने पर बुलाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Satyam becomes snake catcher by watching Discovery Channel, 100 snakes without training in 3 months, cobra treated


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QMGlnV
via IFTTT

No comments