Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के मामले में नाबालिग सहित 2 और पकड़े

भांजे के साथ जा रही विवाहिता को रास्ते में रोककर दुष्कर्म और भांजे के साथ जबरन अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 14 साल के एक बाल अपचारी सहित दो और आरोपियों को पकड़ा है। मामले में 16 साल के नाबालिग सहित तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। तिजारा डीएसपी कुशाल सिंह ने बताया कि मामले में वारिश पुत्र कयूम (26) निवासी अरंडका को हरियाणा के पहाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

दूसरा आरोपी 14 वर्ष का नाबालिग है। इन्हें मिलाकर कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पीडि़ता ने 6 आरोपियों को नामजद कर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कराया था। सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें कोविड सेंटर भेज जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद पीडि़ता से इनकी शिनाख्त कराई जाएगी।

थानागाजी गैंगरेप जैसी घटना होने के बाद शनिवार को भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुणा माच्या भी तिजारा पहुंचे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और पत्रावली का अवलोकन किया। एसपी ने मामला केस ऑफिसर स्कीम में लेकर आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत और साक्ष्य जुटाकर कानूनी रूप से मजबूत मुकदमा बनाने के निर्देश दिए।

वीडियो वायरल करने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई
एसपी ने निर्देश दिए कि महिला का वीडियो मिलने के बाद इसे वायरल करने वाले लोगों की पहचान की जाए। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद एसपी पीड़िता व पीड़िता के भांजे से मिले और उनसे घटनाक्रम के बार में जानकारी ली। एसपी ने पांचों आरोपियों से भी पूछताछ की और वारदात की जगह का निरीक्षण किया। डीएसपी कुशाल सिंह, तिजारा थाना अधिकारी जितेंद्र नावरिया भी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KQeJz
via IFTTT

No comments