किसानों पर सियासत गरमाई, अब सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, कृषि कानूनों के विरोध में डोटासरा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों के विरोध के विरोध को लेकर अब कांग्रेस ने सड़कों पर भी उतरने की तैयारी कर ली है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्मान पर प्रदेशभर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान हुंंकार भरेंगे।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि निर्वतमान अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों की अगुवाई में सोमवार दोपहर को केन्द्र सरकार के कार्यालयों के सामने तीनों किसान विरोधी कानूनों की होली जलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी तीनों कानूनों को प्रदेश के आम किसान तक कांग्रेस पार्टी जाएगी, जिससे मोदी सरकार की हकीकत उनके सामने आ सके। तीनों कानूनों के विरोध में डोटासरा ने शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को ई-मेल के जरिए ज्ञापन भेजा।
उन्होंने ज्ञापन में कृषि उपज, वाणिज्य और व्यापार (संवर्धन और सुविधा अध्यादेश), मूल आश्वासन और कृषि सेवा समझौता अध्यादेश, आवश्यक वस्तु (संशोधन) अध्यादेश को देश के किसानों के साथ बड़ा मजाक बताया है।
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार वन नेशन, वन मार्केट की बात कह रही है।
उन्होंने कहा कि कृषि उपज, वाणिज्य और व्यापार (संवर्धन और सुविधा अध्यादेश) देश के किसानों को उनकी उपज को देश में किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेचने का अधिकार देगा। लेकिन मंडी व्यवस्था और विपणन समिति खत्म हो जाएगी।
किसानों को ठगने की कोशिश कर रहा केंद्र
डोटासरा ने कहा कि मूल आश्वासन और कृषि सेवा समझौता अध्यादेश के नाम पर भी किसानों को मोदी सरकार ठगने की कोशिश में जुटी है। इस कानून के तहत देश की बड़ी कंपनी कॉन्टेंक्ट फॉर्मिंग करेगी और देश का मेहनतकश किसान महज मजदूर बनकर रह जाएगा। डोटासरा ने कहा कि देश का किसान इस तरह के बिलों को किसी भी सूरत में धरातल पर नहीं आने देगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3chEMIw
via IFTTT
No comments