Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अंधेरा था इसलिए 3 जिलों की पुलिस उलझन में कि घटना कहां हुई... 22 घंटे बाद भी केस नहीं

कोटा-जयपुर हाईवे संख्या-52 पर शुक्रवार रात झालावाड़ जिले की पिड़ावा पंचायत समिति के विकास अधिकारी काे बंदूक दिखाकर ढाई लाख रुपए लूट लिए गए। करीब 22 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस में केस दर्ज नहीं हाे सका क्याेंकि वारदात के समय हाईवे पर अंधेरा था। इसलिए तीन जिलाें के तीन थानाें की पुलिस क्षेत्र काे लेकर असमंजस में है।

झालावाड़ जिले की पंचायत समिति पिड़ावा, सुनेल के विकास अधिकारी बृजेश पुत्र रतनलाल पाराशर अलवर जिले के खेड़ली गंज के रहने वाले हैं। इन दिनाें जयपुर के मानसराेवर में शिव विहार में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद वे कार से झालावाड़ से जयपुर के लिए रवाना हुए थे। शाम करीब 7 बजे पेच की बावड़ी टोल नाका पार किया। नाके के कुछ आगे बिना नंबर की सफेद क्रेटा कार में आए युवकाें ने मदद की गुहार लगाते हुए उनकी कार को रुकवाया।

कार राेकने पर उन्हें अपने एक साथी को जयपुर ले जाने की गुहार लगाई। इस दौरान ही एक युवक ने पाराशर की कनपटी पर बंदूक लगा दी। उनकी कार से ढाई लाख रुपए नकद, मोबाइल फाेन, पर्स व कपड़े आदि रखा बैग लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने उन्हें जान से मार देने व जयपुर तक नहीं रुकने की धमकी देते हुए भगा दिया।

डरे-सहमे पाराशर बाइपास होते हुए सरोली मोड़ पहुंच गए। वहां हड़बड़ाहट में पेट्रोल पंप पर लगे एक बोर्ड के उनकी गाड़ी टकरा गई। पंपकर्मियों ने इस बात पर उलाहना दिया तब उन्हाेंने अपने साथ हुई घटना बताई। वे रात को ही सरोली पुलिस चौकी पहुंचे जहां आपबीती बताई। वहां से पुलिस उन्हें हनुमान नगर थाने ले आई। प्रशिक्षु आरपीएस सुनील मान, जहाजपुर डीएसपी देशराज गुर्जर व थानाधिकारी रामकिशन गोदरा उन्हें लेकर टोल प्लॉजा पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज देखे व वारदात स्थल की तस्दीक कराने की कोशिश की। पाराशर वारदात स्थल की तस्दीक नहीं कर पा रहे इसलिए शनिवार शाम 6 बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

भीलवाड़ा, टोंक और बूंदी पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, सुराग नहीं

पेच की बावड़ी टोल नाके से कुछ आगे यह वारदात बता रहे हैं। वहां से सरोली मोड़ चौकी के बीच तीन थानाें का क्षेत्राधिकार है। लूट किस थाना क्षेत्र में हुई है यह पता कर पाना मुश्किल हाे रहा है। पेच की बावड़ी से बासनी तक बूंदी जिले का हिंडोली थाना क्षेत्र है। बासनी के बाद भीलवाड़ा जिले का हनुमान नगर थाने का क्षेत्र शुरू होता है जो दोलता मोड़ के समीप तक है। इसके बाद टाेंक जिले के देवली थाना क्षेत्र की सीमा शुरू होती है। जहाजपुर डीएसपी देशराज गुर्जर का कहना है कि विकास अधिकारी ने शाम तक न तो घटना स्थल बताया है और न ही रिपोर्ट दर्ज कराई है।

देवली ही रुकने काे बाेला पुलिस ने, वे रात में ही जयपुर चले गए... हनुमान नगर पुलिस ने पाराशर काे रात में देवली ही रुकने व सुबह आकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। वे रात में ही जयपुर चले गए। शनिवार दोपहर तक भी हनुमाननगर थाने नहीं पहुंचे। इधर, हनुमान नगर पुलिस ने पेच की बावड़ी टोल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बताया गया कि शनिवार व रविवार की छुट्टी होने से बीडीओ बृजेश पाराशर घर जयपुर जा रहे थे।

बड़े सवाल

  • बीडीओ पाराशर अकेले ढाई लाख रुपए कैश लेकर क्याें जा रहे थे? इस बारे में पुलिस ने पूछा भी लेकिन वे संताेषजनक जवाब नहीं दे सके।
  • ये रुपए उन्हाेंने बैंक से निकाले या अपने पास पहले से रखे हुए थे? वे इनके बारे में पुलिस काे सही क्याें नहीं बता पा रहे हैं?
  • वे पहले छबड़ा में रहे। नवंबर से पिड़ावा में है। करीब दाे साल से इस सड़क से वाकीफ है ताे थाना क्षेत्र क्याें नहीं पहचान पा रहे?
  • यदि थाना क्षेत्र पता नहीं लग पाता है ताे कहां कैस दर्ज हाेगा? पुलिस का कहना है कि वारदात ताे हुई है। तीनाें थाना पुलिस फिलहाल फुटेज व अन्य तरीकाें से पड़ताल में जुटी है। एक बार लुटेराें तक पहुंचना है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बृजेश पाराशर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32JJCeA
via IFTTT

No comments