बदमाशाें ने वैन में वृद्ध का अपहरण किया, 5 लाख की फिरौती मांगी
डांग का खेड़ा (चावंडिया) के बुजुर्ग का शनिवार काे अपहरण कर लिया गया। उससे मारपीट की गई। छाेड़ने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे गए। पुलिस काे रात तक अपहर्ताओं का पता नहीं चला था। पुलिस मामले काे रंजिश से जुड़ा मानते हुए तफ्तीश कर रही है।
सुवालाल पुत्र भैरूलाल कुमावत ने रिपोर्ट दी। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि भैरूलाल शनिवार सुबह मवेशी चराने गया था। दाेपहर करीब दो बजे वैन आई जिसमें लादूलाल पुत्र हेमा कुमावत, जगदीश पुत्र ईश्वरलाल कुमावत, किशन पुत्र डालूदास वैष्णव, नंदलाल पुत्र चौथमल कुमावत निवासी गोपालपुरा सहित तथा वैन चालक महावीर पुत्र सोहनलाल कुमावत निवासी धनकपुर (बेमाली) आदि लाेग थे। वे गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। घसीटकर उसे वैन में डालकर ले गए। भैरूलाल काे बंधक बना लिया और छोड़ने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे। रिपाेर्ट के अनुसार आरोपियों ने दो दिन पहले धमकियां दी थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iHAFbj
via IFTTT
No comments