Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नौ महीने बाद भी नहीं लगा सोलर पंप, सूखने लगे 300 पौधे

नरहरपुर विकासखंड के ग्राम किशनपुरी गोठान में पंचायत ने पानी का प्रबंध करने क्रेडा विभाग को सोलर पंप लगाने निर्धारित भुगतान जमा कर दिया गया है। सोलर पंप लगने की आस में पंचायत ने यहां 300 पौधे भी लगवा दिए। भुगतान के नौ महीने बाद भी क्रेड़ा विभाग द्वारा अब तक यहां सोलर पंप नहीं लगाया गया है जिसके चलते पानी का प्रबंध नहीं हो पाया है। पानी नहीं मिलने से गोठान में परेशानी तो हो रही रही है सबसे बड़ी चिंता 300 पौधों की है जो पानी नहीं मिलने से सूख रहे हैं।
ग्राम पंचायत लिलवापहर के आश्रित ग्राम किशनुपरी में नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत गोठान बनाया गया है। शासन द्वारा गोठानों में सोलर पंपों के उपयोग को बढ़ावा देने कहा गया है। इसका पालन करते ग्राम पंचायत ने गोठान में सोलर पंप लगाने क्रेड़ा विभाग को 25 हजार का डिमांड ड्राट भी दिसंबर 2019 में जमा करा दिया है। भुगतान के बाद सोलर पंप लगने की आस में पंचायत ने यहां 300 पौधे भी लगवा दिए। अब तक क्रेडा विभाग यहां सोलर पंप नहीं लगा पाया है। यही कारण है बिना पानी के गोठान की सारी गतिविधियां प्रभावित हो रही है साथ ही यहां लगाए गए 300 पौधे भी सूख रहे हैं। गोठान समिति और ग्राम पंचायत सोलर पंप लगाने की लगातार मांग कर रही है लेकिन विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत थानाबोड़ी के गोठान में भी यही समस्या है। किशनपुरी गोठान समिति से जुड़े रिखी जैन ने कहा गोठान में सोलर पंप लगाने 25 हजार का डीडी बनाकर जमा करा दिया गया है। कई बार क्रेडा विभाग के अफसरों से मुलाकात कर चुके हैं लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है।

कोरोना के कारण सप्लाई हो रही प्रभावित
क्रेडा विभाग के अधिकारी जीएस राठौर ने कहा रायपुर के क्रेडा विभाग कार्यालय से ही कांकेर में सोलर पंप सप्लाई होता है। लंबे समय तक लाकडाउन के कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के कारण सप्लाई करने वाली टीम के कर्मचारी भी क्वारेंटाईन हो गए हैं। रायपुर में अफसरों से बात की गई है जहां से शीघ्र ही सामान सप्लाई होने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Even after nine months, the solar pump was not installed, 300 plants started drying up


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HbRnl9
via IFTTT

No comments