Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोंडागांव में कलेक्टर सहित 36 को कोरोना

संभाग में शुक्रवार को 119 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज कोंडागांव से मिले हैं। यहां 36 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा भी शामिल है। इसके अलावा जिले के फरसगांव ब्लॉक से एक ही दिन में 22 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में एहतियात बरतते हुए यह पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। लॉकडाउन 4 दिन का होगा जो 5 सितंबर से शुरू होकर 8 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 से दस बजे तक खोली जा सकेगी। लॉकडाउन के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कड़ाई से पालन के लिए पुलिस को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नारायणपुर में भी 24 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह बीजापुर में 8, कांकेर में 21 और दंतेवाड़ा में भी 9 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा 23 मरीज बस्तर जिले में मिले हैं। यहां एंटीजेन किट जांच से दो नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GwXznD
via IFTTT

No comments