Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाई व्यंजनों की प्रदर्शनी

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर जिले में सितम्बर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य गर्भवती माताओं, पोषक माताओं-बच्चों, किशोरी बालिकाओं सहित महिलाओं को कुपोषण से मुक्त करना है।
पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें पोषण आहार युक्त व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खानपान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। वहीं शिशुओं को कुपोषण से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई, स्वच्छता पर जोर देते हुए बताया कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कुंजी है। खुले में शौच नहीं जाना चाहिए, शौचालय का ही प्रयोग करें, खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोना चाहिए, व्यक्तिगत साफ-सफाई रखें। वहीं मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का नियमित रूप से उपयोग करें। इसी तरह शुद्ध पेयजल का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित बीमार होने पर पास के स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराने की समझाइश गर्भवती माताओं, पोषक माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को दी गई। सुपोषण स्वास्थ्य मेला में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Exhibition of cuisine in Anganwadi centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z8yuWG
via IFTTT

No comments