सड़क निर्माण के दाैरान 3 बार कटी बिजली की केबल
शहर में निगम व नगर विकास न्यास की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों के दौरान कॉन्ट्रेक्टर फर्मों की ओर से बिजली की भूमिगत लाइनों का ध्यान नहीं रखा जा रहा। निगम व न्यास द्वारा विद्युत लाइनों को लेकर मांगी गई सभी सूचनाएं केईडीएल की ओर से उपलब्ध कराने के बाद भी जेसीबी मशीनें बिजली की लाइनों को क्षतिग्रस्त कर रही हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार को लाडपुरा व करबला क्षेत्र में सामने आया है। यहां नगर निगम की ओर से खाई रोड, लाडपुरा, करबला क्षेत्र में सीसी रोड का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निगम की कॉन्ट्रेक्टर फर्म यहां सड़क की जेसीबी से खुदाई कर रही है। शुक्रवार को लाड़पुरा रिसायतकालीन दरवाजे व पुलिस चौकी के पास कॉन्ट्रेक्टर फर्म की जेसीबी ने केईडीएल की 11 केवी लाइन को तीन बार काट दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kMwkUS
via IFTTT
No comments