Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दवा व्यवसायी के बेटे ने बाकी डैम में लगा दी छलांग, 4 घंटे बाद मिला शव

शहर के एक दवा व्यवसायी के पुत्र ने मंगलवार की दोपहर में बांकी डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि बाबूपारा निवासी तेज प्रताप सिंह टूटेजा 31 वर्षीय पुत्र अभिजीत सिंह टूटेजा दोपहर में जब शहर से लगे बांकी डैम पहुंचा तो वहां पहचान के कुछ लोग मिले। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले युवक स्कूटी खड़ी कर डैम के ऊपर वाले हिस्से में गया और वहां से गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते हुए आस-पास के लोगों ने देखा लेकिन पानी ज्यादा होने से कोई अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पहचान लोगों ने पुलिस व उसके घर में फोनकर बताया तो घटना के बारे में पता चला। पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ डैम पहुंचे। तब तक युवक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद देर शाम को करीब चार घंटे बाद युवक का शव डैम से बरामद हुआ। युवक ने आत्महत्या क्योंकि अभी पता नहीं चल पाया है। रात होने से पुलिस ने शव मरच्यूरी में रखवा दिया है। दोपहर में घर से निकला था युवक- पुलिस ने बताया कि युवक दोपहर मेें घर से स्कूटी में निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। युवक जहां कूदा था वहां पानी काफी ज्यादा है। स्थानीय तैराकों की मदद से एसडीआरएफ के गोताखोरों ने बांध में झग्गर डाला। इसके कांटे में युवक का शव फंसा तब बाहर निकला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfyFEm
via IFTTT

No comments