Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

युवकों पर तलवार से हमला करने वाले 7 गिरफ्तार

शहर के घुटरापारा इलाके में रविवार की रात बाइक चलाने के विवाद पर हथियारबंद लोगों द्वारा मचाए गए उत्पात बचाए जाने के बाद तीन युवकों पर तलवार व चाकू से जानलेवा हमला किए जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 8 पहुंच गई हैं। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तलवार, चाकू व अन्य धारदार हथियार जब्त किया है। मामले में और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सात आरोपियों में आवेश अंसारी, अब्दुल वाहिद, मजहर मंसूरी, साेनू उर्फ शाहनवाज, वसीम सिद्दीकी, राजा अंसारी व सलीम खान शामिल हैं। ये शहर के मायापुर, मोमिनपुर सहित अन्य इलाके रहने वाले हैं और इनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ 120 बी व 188 भी जोड़ दिया है। इनके ऊपर प्रतिबंध के बाद भी रविवार को बड़ी संख्या में एकत्र होने का आरोप है।

शनिवार को बाइक चलाने को लेकर हुआ था कहा सूनी
पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे संजू व दुर्गेश का तेज रफ्तार में बाइक चलाने की बात को लेकर मजहर से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद सभी अपने घर चले गए थे। इसी बात को लेकर दूसरे दिन आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से मारपीट की। सभी हथियार से लैस होकर घुटरापारा पहुंचे थे। वारदात में संजू बेक, दुर्गेश सहित तीन युवक घायल हो गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
7 arrested for attacking youth with sword


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31QnBud
via IFTTT

No comments