Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

घर से लापता वृद्धा का पांच दिन बाद नदी में मिला शव, डूबने से मौत की आशंका

शहर से लगे बहेरापारा इलाके में मंगलवार की सुबह नाले में एक वृद्धा की सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया कि शव के बारे में तब पता चला जब नाले तरफ घूमने गए लोगों की नजर पड़ी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान ग्राम कांतिप्रकाशपुर निवासी 68 वर्षीय मूकबधिर कलेशरी के रूप में हुई। शव की पहचान उसके भाई ने की। वृद्धा के लापता होने के बारे में परिजनों ने कुछ दिन पहले ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वृद्धा की मौत कैसे हुई अभी पता नहीं चला है। शव पूरी तरह सड़ गया था। भाई ने हाथ पर बने गोदाना के निशान व कपड़े से पहचान की। आशंका जताई जा रही है कि वह नाले तरफ गई होगी और गहरे पानी में जाने से डूब गई होगी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मायके में भाई के यहां रहती थी वृद्धा- कलेशरी मूकबधिर थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त को खाना खाने के बाद वह नाले के उस पर स्थित किसान पारा तरफ गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। इस दिन रात में तेज बारिश हुई थी। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि वह नाले में आई बाढ़ में डूब गई होगी और बहकर बहेरापारा तक पहुंच गई होगी।
शव सड़ने से पहचान करने में हुई मुश्किल
पांच दिन होने से वृद्धा का शव पूरी तरफ सड़ गया था और उसकी पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। पुलिस ने थाने में गुम इंसान के बारे में पता किया। कोतवाली थाने में 27 अगस्त को कांतिप्रकाशपुर निवासी कलेशरी के लापता होने की रिपोर्ट थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34YMmpZ
via IFTTT

No comments