Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अंग्रेजी मीडियम स्कूल बनेंगे निजी स्कूलों से बेहतर

शहर के ब्रह्मपारा इंग्लिश मीडियम स्कूल, मल्टी परपज स्कूल एवं गर्ल्स स्कूल का जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, स्कूल समिति के अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा सदस्य मो इस्लाम ने निरीक्षण किया। तीनों स्कूलों में कमरों की स्थिति- आवश्यकता, पेयजल, शौचालय, लैब, स्टॉफ रूम की जानकारी ली तथा यहां की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि आने वाले दो-तीन वर्षों में तीनों स्कूलों को आवश्यकता की पूर्ति कर निजी स्कूलों से भी बेहतर बनाना है। जिससे संभागीय मुख्यालय के ये विद्यालय जहां पर सर्वाधिक छात्र-छात्राओं की संख्या है, केवल संख्या में नम्बर वन नहीं बल्कि पढ़ाई, व्यवस्था एवं सुविधा में भी ये नम्बर वन रहें। छोटी-छोटी हर आवश्यकता की लिस्ट बना कर हम उसका अध्ययन कर रहे हैं और यह देख रहे हैं कि एक विद्यालय में कितने रुपए की आवश्यकता है ताकि हम इनका कायाकल्प कर सकें। इस बात को ध्यान में रख कर पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है, इसमें विधायक मद से कितना सहयोग मिल सकता है, सांसद मद से हमें क्या सहयोग मिल सकेगा, डीएमएफ, सीएसआर सहित विभाग से क्या सहयोग मिल सकेगा। सभी से बात कर इसकी कार्य योजना तैयार कर वर्षवार टारगेट बेस पर कार्य करते हुए स्कूलों की व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी सहित सभी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
English medium schools will be better than private schools


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTnO5A
via IFTTT

No comments