Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सांभर का शिकार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके के महेवा बीट के कोटी गांव में ग्रामीणों ने सांभर का शिकार किया और उसे पकाकर खाने की तैयारी में थे कि वन अमला ने मामले में 4 आरोपियों को छापामार कर गिरफ्तार कर लिया।
माैके से 11 आरोपी भाग गए हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि 10 सितंबर को 11 बजे मुखबिर से सूचना मिला कि कोटी गांव में सांभर का शिकार कर घर में रखे हैं। इस पर टीम बनाकर आरोपियों के घर में दबिश दी गई। इसके बाद हरि प्रसाद, राम औतार, चरकू और राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों से शिकार के दौरान उपयोग में लाए गए तीर-धनुष, टांगी के साथ जानवर को घेरने के लिए रखे गए तार जब्त किए गए। बता दें कि वाड्रफनगर इलाके में जंगली जानवरों का शिकार वर्षों से चल रहा है, लेकिन जागरूकता के अभाव में इन घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जा सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 accused of hunting sambar arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Riio8c
via IFTTT

No comments