किसानों के खाते से रुपए हड़पने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
चर्चित सेंट्रल बैंक घोटाले में करीब 3 महीने से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। रामानुजनगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के तत्कालीन प्रबंधक आलोक गुप्ता व बैंक के अन्य कर्मचारी हेड कैशियर देवेश लाल खेर और सहायक प्रबंधक सुरेंद्र मरांडी और एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर सचिन, गोविंद राव गायकवाड व एसडब्ल्यूओ अभिषेक मंडल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी राशि का गबन की थी। अन्य खाताधारकों के साथ दूसरे खाताधारकों के रुपए बिना सहमति के उनके एक अकाउंट से कागजात तैयार कर करीब 2 करोड़ 10 लाख का गबन किया। इसके संबंध में वर्तमान सेंट्रल बैंक प्रबंधक बलराम मोहंती की शिकायत पर आरोपी आलोक कुमार गुप्ता, हेड कैशियर देवेश लाल खेर, सहायक प्रबंधक सुरेंद्र मरांडी, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर सचिन गोविंद गायकवाड और एसडब्ल्यूओ अभिषेक मंडल के अलावा खाताधारक ज्ञान चंद गुप्ता, राजेश शंकर दास, ध्यान चंद गुप्ता, अमोस एक्का, सलमान अहमद मंसूरी व अमित गुप्ता के खिलाफ 96 लाख के गबन का मामला पाया गया। पुलिस ने बिलासपुर से शिवपुर निवासी आरोपी ध्यान चंद गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RrZ34V
via IFTTT
No comments