Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोविड सेंटर में मिला खराब भोजन, मरीजों ने किया बहिष्कार

आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर में बुधवार रात खराब भोजन देने से नाराज कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने भोजन को लाकर आंगन में रख दिया। उसे खाने से इनकार करने के बाद सीएमएचओ और एसडीएम ने रात 11 बजे गरम भोजन भिजवाया। आरागाही में कोविड-19 केयर सेंटर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों के भर्ती होने के साथ ही लगातार मरीजों द्वारा खराब भोजन देने की शिकायत की जा रही थी। इसी बीच बीती रात जब मरीजों को भोजन दिया गया, तो उससे बदबू आने लगी थी। इसके बाद मरीज नाराज हो गए और भोजन को आंगन में रख दिया। इसकी सूचना देर रात ही सीएमएचओ और एसडीएम को दी गई। रात में 11 बजे गरम भोजन कोरोना मरीजों को दिया जा सका। वहीं गुरुवार सुबह 11 बजे नाश्ते में पोहा मिल सका। इससे पहले वहां भर्ती बच्चे भूख से तड़प रहे थे।
डीएवी के प्राचार्य ने रात से भोजन का किया त्याग: डीएवी भवरमाल में पदस्थ प्रभाष चंद्र झा कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद कोविड-19 केयर सेंटर आरागाही में भेजा गया, जहां भोजन ठंडा मिलने से वे नाराज होकर उन्होंने बुधवार की रात भोजन का त्याग कर दिया। झा ने बताया कि यहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। परिसर को सैनिटाइज भी नहीं किया जा रहा है। यदि प्रशासन व्यवस्था नहीं कर सकती है तो होम आइसोलेशन में भेजा जाए, ताकि हम खुद अपना ख्याल अच्छे से रख सकें।

समय के चलते भी हो रही है समस्या
आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर में दूरस्थ ब्लॉक से भी कोरोना मरीज आ रहे हैं। यहां पर मरीजों के प्रवेश देने का समय शाम साढ़े 5 बजे तक है। देर से जब मरीज के पहुंचने पर भोजन की समस्या आती है। बीईओ डॉ. कैलाश ने बताया खराब भोजन देने की सूचना रात में मिली थी। रात में 11 बजे गरम भोजन दिया गया।

5 दिन में नया टेंडर हो जाएगा: सीएमएचओ
सीएमएचओ डॉ. बसंत ने कहा कि पहले 90 रुपए एक मरीज पर 1 दिन का खाने का खर्च था। अब 5 दिन में नया टेंडर होगा। 180 रुपए रोजाना एक व्यक्ति के खाने पर खर्च होंगे। डॉक्टर और स्टाफ भी यहीं भोजन करेंगे।

व्यवस्था दुरुस्त करने तुरंत कहता हूं: कलेक्टर
कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि आरागाही कोविड-19 केयर सेंटर के देखरेख की जिम्मेदारी एसडीएम रामानुजगंज को दी गई है। तत्काल एसडीएम को निर्देशित करता हूं कि वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bad food in Kovid Center, patients boycotted


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iwNLZ3
via IFTTT

No comments