Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कोरोना से 13 घंटे में 2 लोगों की मौत, दोनों 60 वर्ष से कम, इधर 46 नए केस भी मिले

कोरोना अब जिले में भयावह स्थिति में पहुंचने लगा है और इससे मौतें भी बढ़ने लगी हैं। गुरुवार को मेडिकल काॅलेज अस्पताल से 13 घंटे के भीतर 2 लोगों की मौत की खबर आई। दोनों सरगुजा जिले के हैं और इन्हें कोई दूसरी बीमारी भी नहीं थी। एक ही दिन में 2 मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
मृतकों में सदर रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तो दूसरा बतौली के बरगीडीह निवासी 59 वर्षीय एक ग्रामीण शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों को दूसरी कोई बीमारी नहीं थी। सांस लेने में तकलीफ होने से दोनों को आईसीयू में भर्ती किया था। सदर रोड निवासी व्यक्ति की बुधवार की रात करीब 10 बजे मौत हुई तो बरगीडीह के ग्रामीण ने सुबह साढ़े 10 बजे दम तोड़ दिया। दोनों को अचानक कार्डियक अरेस्ट आने से मौत की बात डाॅक्टर बता रहे हैं। इससे अब सरगुजा जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 9 पहुंच गई है। इधर नए केस आने कम नहीं हो रहे हैं। गुरुवार को शहर सहित जिले से कोरोना के 46 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ा दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर सैंपल लिए जा रहे हैं।

40 दिनों में ही सबसे ज्यादा 7 मौतें
जुलाई तक जिले में कोरोना से मौतों की संख्या 2 तक ही थी, लेकिन अगस्त के बाद इनकी संख्या बढ़ने लगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अगस्त तक कोरोना से 6 मौतें थी। इसके बाद सितंबर में 3 और मौतें हुई, जिससे यह आंकड़ा 9 पहुंच गया।

एक को 10 दिन व दूसरे को 3 दिन पहले किया था भर्ती: अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बरगीडीह निवासी ग्रामीण को कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद 1 सितंबर को मेडिकल काॅलेज अस्पतजाल में भर्ती कराया गया था। सदर रोड निवासी व्यक्ति को 7 सितंबर को पाॅजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया। दोनों में शुरू से कोरोना के लक्षण थे। इनके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होते रहा था।

आईसीयू में खाली नहीं हैं बेड
कोरोना के मरीज बढ़ने के साथ गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कोविड उपचार केंद्र के 10 बेड के आईसीयू में नए मरीज के लिए जगह नहीं है। सभी बेड यहां के भर गए हैं। जनरल वार्ड में 26 बेड खाली हैं।

जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 444
मरीजों की संख्या बढ़ने और ठीक होने वालों की संख्या कम होने से एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिले में गुरुवार की स्थिति में 444 एक्टिव केस थे। जिले में अब तक कोरोना से 647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2 people died in 13 hours from Corona, both under 60 years, 46 new cases were also found here


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k7dtUk
via IFTTT

No comments