Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

येलो अलर्ट: 4 सिस्टम सक्रिय, दोपहर को पड़ी बौछारें फिर छाए रहे बादल, बारिश के आसार

रविवार को दोपहर एक से दो बजे के बीच बालोद शहर में बौछारें पड़ीं। जिसके बाद बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा। चार सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने सोमवार को जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है यानी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके उत्तर पश्चिम दिशा में अगले 2 से 3 दिन आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका बरेली, इलाहाबाद, पूरी और इसके बाद दक्षिण पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक पूर्व पश्चिम ऊपरी हवा का शियर जोन 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। जिसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सूर्योदय के दौरान छाए रहे बादल, आदमाबाद क्षेत्र का नजारा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTDn6a
via IFTTT

No comments