घटिया निर्माण से साल भर भी नहीं टिकी 5 लाख से बनी रोड
घटिया निर्माण के कारण तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगौरा में लाखों की लागत से बनी सीसी सड़क एक साल भी नहीं टिकी और जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है।
तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगौरा में पिछले साल ग्रामीण लक्ष्मीकांत के घर से बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग में सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से 5 लाख से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। कार्य की एजेंसी स्वयं ग्राम पंचायत रही, लेकिन गुणवत्ताविहीन सड़क एक साल के भीतर ही जर्जर हो गई। बरसात के मौसम ने सड़क निर्माण में कमीशन के फेर में बरती गई लापरवाही की पोल खोलकर रख दी। जर्जर सीसी सड़क की दशा देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि केवल रेत में गिट्टी मिलाकर सड़क बनाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती में
लंबे समय से पक्की सड़क की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से उन्हें राहत मिली थी, लेकिन एक साल के भीतर सड़क के जर्जर हालत में पहुंच जाने से उनमें निराशा और पंचायत के प्रति आक्रोश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ijZzh0
via IFTTT
No comments