5 दिन से लापता जवान की नक्सलियों ने की हत्या, गंगालूर जाने की सड़क पर फेंका शव
सीएएफ के पायनियर प्लाटून में पदस्थ जवान जिसकी विगत 5 दिन से लापता होने की खबर थी। उसका नक्सलियों ने अपहरण किया था और शुक्रवार को हत्या के बाद उसके शव को गंगालूर मार्ग पर फेंक दिया गया है। जवान का शव पदेड़ा गांव से लगभग 100 मीटर दूर गंगालूर रोड पर मिला। नक्सलियों ने शव के पास पर्चे भी फेंके हैं जिसमें गंगालूर एरिया कमेटी ने जवान की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जवान का नाम मल्लूराम सूर्यवंशी है जो सीएएफ के पायनियर प्लाटून में पदस्थ था। मन्नूलाल बिलासपुर का रहने वाला था और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। 13 सितंबर को गंगालूर रोड स्थित नई पुलिस लाइन से अचानक बिना बताए गैरहाजिर हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी ही हुई थी, सुबह जवान की लाश गंगालूर मार्ग पर पड़ी मिली।
पर्चे में मुखबिरी का आरोप 1 महीने में 8 हत्याएं हुईं
पुलिस ने जवान के शव के समीप एक नक्सली पर्चा बरामद किया है। यह पर्चा भाकपा माओवादी की गंगालूर एरिया कमेटी की ओर से जारी किया गया है। इसमें मन्नूलाल पर पुलिस का मुखबिरी करने और जनता पर अत्याचार करने का आरोप लगाया गया है। जिले में विगत 1 माह से नक्सलियों द्वारा 8 हत्या के मामले सामने आए हैं। जिसमें रेंजर और ग्रामीण शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZSzgY1
via IFTTT
No comments