निजीकरण का विरोध जारी वार्डों में जलाई गई मशाल
नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के विरोध में सुकमा से नगरनार तक होने वाली पदयात्रा जनआवाज के समर्थन में शहर के अलग-अलग इलाकों में मशाल जलाकर प्रदर्शन किया गया। सुकमा जिपं अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में निजीकरण का विरोध करते हुए आंदोलन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शहर के अलग-अलग वार्डों सहित आस-पास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड, गंगानगर वार्ड, लोकमान्य तिलक वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, गांधीनगर वार्ड, संतोषी वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, अटल बिहारी बाजपेई वार्ड, गुरुगोविंद सिंह वार्ड, रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड, मदनमोहन मालवीय वार्ड, महेंद्र कर्मा वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, शांतिनगर, शहीद गुंडाधुर वार्ड, महारानी वार्ड सहित पंडरीपानी, मामड़पाल, मुनगा, केलाउर, पखनार, बिसपुर, चितापुर, नगरनार, मारकेल, माड़पाल, चोकावाड़ा, बम्हनी, पुसपाल, केशरपाल, सालेमेटा, कस्तूरी, उपनपाल, आमागुड़ा में प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RHjpHb
via IFTTT
No comments