रेलवे ने हावड़ा सुपरफास्ट में 5 अक्टूबर से बंद की बुकिंग, नई ट्रेन शुरू होगी
आखिरकार रेलवे ने मौजूदा जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट में 4 अक्टूबर के बाद बुकिंग बंद कर दी है। यह ट्रेन 5 अक्टूबर से बंद करना पहले से तय कर लिया गया था और इसकी जगह नई स्पेशल ट्रेन चलनी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन ने अब नई ट्रेन में बुकिंग शुरू कर दी है। दीपावली के आसपास के दिनों के लिए नई ट्रेन में अभी से वेटिंग की स्थिति बन गई है। दरअसल, जोधपुर व हावड़ा के बीच संचालित होने वाली नियमित ट्रेन संख्या 12307/12308 के स्थान पर इन दिनों स्पेशल ट्रेन संख्या 02307/02308 चलाई जा रही है।
ईस्टर्न रेलवे ने इसकी जगह 3 अक्टूबर को हावड़ा व 5 अक्टूबर से जोधपुर से सप्ताह में चार दिन नई ट्रेन चलाने की घोषणा बहुत पहले कर दी थी। हावड़ा से यह ट्रेन नए नंबर 02385 के साथ प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार व रविवार को चला करेगी तो जोधपुर से ट्रेन संख्या 02386 प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को चला करेगी।
इसके मद्देनजर ईस्टर्न रेलवे ने मौजूदा ट्रेन 02307 में 2 अक्टूबर के बाद की बुकिंग बंद कर दी थी। इसके उलट उत्तर-पश्चिम रेलवे मौजूदा ट्रेन संख्या 02308 में जनवरी 2021 तक यात्रियों के टिकट बुक करता रहा। वह भी तब जब खुद उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन ने इस बात की अधिसूचना जारी कर दी थी कि 5 अक्टूबर से 02308 की जगह 02385 नंबर से दूसरी ट्रेन चलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hVVoH2
via IFTTT
No comments