दो साल से 3.61 करोड़ का बजट स्वीकृत, फिर भी एनएच 113 हरा भरा बनाने में देरी
नेशनल हाईवे 113 पर बड़ी संख्या में पौध रोपण के लिए पिछले दो वर्षों से 3 करोड़ 61 लाख का बजट सड़क एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आवंटित कर रखा है। मानसून का सीजन पूरा होने के बाद भी पौध रोपण नहीं किया गया है। नेशनल हाईवे 113 पुराने और नए एनएच 56 के पर प्रतापगढ़ से पाडीकला तक काटे गए चार हजार पेड़ों के एवज में वन विभाग के खाते में एनएच विभाग द्वारा 7 करोड़ 79 लाख रुपए जमा करवाए थे।
अब एनएच को पूर्व में काटे गए पेड़ों के एवज में 30 किलोमीटर क्षेत्र में दस हजार पौधों को लगवाना है। साथ ही पांच साल तक संरक्षण और संवर्द्धन करवाना था। एनएच पर 18 किलोमीटर क्षेत्र में वन भूमि है और 20 किलोमीटर भाग में कटिंग पोर्शन है। इसके अलावा 15
किलोमीटर भाग में ग्रामीण क्षेत्र है। कुल मिला कर ऐसा 53 किलोमीटर क्षेत्र है। इसके पीछे कारण यह माना जा रहा है कि यहां लंबे समय से परियोजना निदेशक का पद रिक्त रहा और बीच में अधिकारियों की नियुक्ति भी हुई, लेकिन उन्होंने यहां रहने में रुचि नहीं दिखाई और ट्रांसफर करवाकर चले गए। इस संबंध में नेशनल हाईवे विभाग के परियोजना निदेशक रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि मैंने कुछ दिनों पूर्व ही कार्य भार संभाला है। हमारी ओर से जयपुर प्रस्ताव बनाकर
भेजे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/302Apwl
via IFTTT
No comments