Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राजस्थान यूनिवर्सिटी में 2 माह बाद अब बनेगा ऑनलाइन क्लास के लिए पोर्टल

राजस्थान यूनिवर्सिटी पिछले 2 महीने में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए कोई माध्यम भी तैयार नही कर पाई। अब राजभवन के निर्देशों के बाद यूनिवर्सिटी आनन फानन में पोर्टल बनाने जा रही है। जिस पर हर विभाग के ऑनलाइन वीडियो अपलोड किए जाएंगे। ताकि 1 क्लिक पर छात्र जुड़ सकें।


राजस्थान यूनिवर्सिटी के 2 महीने सिर्फ आदेशों में निकल गए। रजिस्ट्रार हरफूल यादव ने ऑनलाइन क्लास के संबंध में आदेश निकालकर ऑनलाइन पोर्टल, चैनल बनाने और हर टीचर का वीडियो उस पर अपलोड करने को कहा था। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर के 15 हजार से ज्यादा छात्रों को प्रमोट कर चुकी है।

उच्च शिक्षा के संबंध में गठित टास्क फोर्स के सुझावों पर राजभवन ने सभी यूनिवर्सिटीज को ऑनलाइन क्लास से सेशन शुरू करने और छात्रों के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा था। अब यूनिवर्सिटी ने जल्द पोर्टल बनाने, उस पर वीडियो अपलोड करने और हर विभाग का रिव्यू करने के लिए कहा है। रिव्यू में देखा जाएगा कि किस विभाग के शिक्षकों ने कितने वीडियो बनाये या नही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Portal of online class will now be made in Rajasthan University after 2 months


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EpCrPn
via IFTTT

No comments