Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

5 हजार का ईनामी शातिर बदमाश पकड़ा

अनंतपुरा पुलिस ने राज्य स्तर के 25 सक्रिय बदमाशों में शामिल कालू गुर्जर को गिरफ्तार किया हैं। बदमाश पर एसपी ने 5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था, जो शहर कोटा व सर्किल स्तर पर टॉप 10 बदमाशों में शामिल है। एएसपी प्रवीण जैन ने बताया कि फरियादी लक्ष्मण पुत्र दयाल गुर्जर ने एक रिपोर्ट 2019 में दी थी।

जिसमें कहा था कि रात को वह कार से गांव पाचनकुई जा रहा था। रानपुर चौराहे पर कालू गुर्जर ने कार रोककर मारपीट की व कार में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कालू गुर्जर पुत्र दूधा गुर्जर निवासी लखावा को गिरफ्तार किया है।

19 केस दर्ज हैं कालू पर: बदमाश कालू अनंतपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर 19 केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसे लखावा रीको ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जिसको कोर्ट के आदेश पर जेल भिजवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32KQcRX
via IFTTT

No comments