Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

6 बार पुलिस काे बताया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई... बेटा टावर पर चढ़ा

मेगा हाईवे पर भारत गैस एजेंसी के पास लगे मोबाइल कंपनी के टावर पर शनिवार सुबह 6 बजे एक युवक चढ़ गया। वह मां पर हमला करने वाले पर पुलिस के कार्रवाई नहीं करने, गंभीर अपराध के बावजूद सामान्य धाराएं लगाने का आराेप लगा रहा था। मोहल्ले के लाेगाें से मिली सूचना पर पुलिस पहुंची। करीब 3 घंटे बाद समझाइश पर उतरा। उसे शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानेदार बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि सुरेश कहार सुबह 6 बजे के करीब टावर पर चढ़ा। एक घंटे तक ताे उसने काेई मांग भी नहीं रखी थी। 7 बजे बाद टावर से ही शाहपुरा कस्बा चौकी पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाने लगा। उसका कहना था कि पिछले दिनों मां पर दाे बार जानलेवा हमला हुआ। आरोपी प्रभावशाली व्यक्ति है जाे एलआईसी में काम करता है। आए दिन हथियार लहराते हुए उसके घर के आसपास घूमता है। पत्थर फेंकता है।

हमले में मां बुरी तरह घायल हाे गई थी। उसके सिर में आठ टांके आए थे। पुलिस को अब तक 6 बार शिकायत कर चुका है। मां पर प्राणघातक हमले में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज होना चाहिए लेकिन पुलिस मामला ही रफा-दफा कर रही। सामान्य धाराएं लगाकर आरोपी को छोड़ दिया। अब वह पीड़ित परिवार को धमकाता है। शुक्रवार काे भी पीड़ित ने उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश हाेकर हमला होने का अंदेशा जताया था।

रामपुरा कहार बस्ती निवासी सुरेश कहार। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई नहीं हाेने खफा युवक के परिजनों ने मांडल-सांगानेर मेगा हाईवे पर जाम भी लगाया। जिसे पुलिस ने समझाइश कर खुलवाया। डीएसपी भारतसिंह राठौड़ ने 1 घंटे समझाइश में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया तब वह टावर से उतरा और जाम खाेला गया। यह पूरा वाकिया 3 घंटे चलता रहा। इस दौरान भीड़ जमा हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Told police 6 times but no action was taken ... son climbed tower


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hLPjgt
via IFTTT

No comments