Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

6 माह की बेटी के साथ मां माहीबांध में कूदी पीछे से पति भी कूदा, पिता और बेटी की माैत

माही बांध पास से मंगलवार सुबह एक महिला अपनी 6 महीने की बेटी काे लेकर पानी में कूद पड़ी। पीछे-पीछे पति ने भी छलांग लगा दी। हादसे में पानीवाला गढ़ा निवासी 22 वर्षीय प्रवीण पुत्र हीरालाल दावाेड़ और उसकी 6 महीने की मासूम बेटी दींतू की माैत हाे गई। जबकि, पत्नी नानी काे वहां तैनात पुलिस कर्मी रमणलाल और माही विभाग के कर्मचारी वालेंग ने बचा लिया। बाद में सिविल डिफेंस टीम की मदद से दाेनाें शवों काे तलाश कर बाहर निकाला गया। हादसे से सदमे में आ चुकी पत्नी काे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। खुदकुशी की वजह साफ नहीं है, लेकिन घटनाक्रम में जिंदा बची महिला ने बाेला है कि पति से रास्ते में बहस हुई थी। पुलिस अब घटना से पूरी तरह सदमे में आ चुकी महिला नानी के पूरी

तरह हाेश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके। प्रवीण हर मंगलवारऔर रविवार पत्नी और बेटी काे लेकर भीलवान में दर्शन कराने के लिए जाता था। वह पिता हीरालाल के साथ मिलकर श्रमिक का काम करता था। पांच भाइयों में प्रवीण सबसे बड़ा था। जिस पर घर की भी जिम्मेदारी थी। तीन भाइयों की शादी हाे चुकी है। भूंगड़ा थाने के एएसआई कैलाश सिंह ने बताया कि महिला नानी के पूरी तरह हाेश में आने के बाद ही स्थिति साफ हाे पाएगी।

पहले पत्नी बच्ची काे लेकर कूदी, पीछे से पति ने भी छलांग लगा दी : पानी में कूदकर महिला काे बचाने वाले पुलिसकर्मी ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे हम चौकी से नीचे की ओर नजर रख रहे थे। सीढ़ियाें के रास्ते एक दंपती, जिनके साथ छाेटी बच्ची थी, बांध पर अाए अाैर यहां बने माही माता के मंदिर में दर्शन करने गए। थाेड़ी ही देर में महिला बेटी काे लेकर बाहर निकली। बाहर लगे वाटरकूलर पर पानी पीया औरदीवार से नीचे कूद गई। पानी में किसी के गिरने की

आवाज सुनते ही हम मंदिर की अाेर दाैड़े ताे देखा कि उसके पति ने भी पीछे-पीछे पानी में छलांग लगा दी। शायद वाे बचाने के लिए कूदा था। हम बिना देरी के किनारे पर जाकर पानी में कूदे। महिला कुछ ही दूरी पर थी, इसलिए उसका हाथ पकड़कर बाहर निकाल लिया। पति ने बच्ची काे पकड़ लिया था अाैर बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह एेसा नहीं कर पाया। दाेनाें के डूब जाने पर हमने संबंधित अधिकारियों काे हादसे की खबर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Husband also sprung from behind in mother Mahibandh with 6-month-old daughter, beaten by father and daughter


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ebmIF
via IFTTT

No comments